कीस बात का खुदा है तु,
न दिखता है न कुछ करता है तु,
तेरे चर्चे तो बडे है मगर,
लगता तो इंसानो जैसा है तु.
सुना है आजकल तुनेभी दलाल रखे हुए हैं,
जो तेरा नाम लेके बडी शानसे धंदा कर राहे हैं,
लोगभी उनके झांसेमे आके अपनी बहु बेटीया तक उनके हवाले कर राहे हैं,
पर तु बस ये खिलवाड दुरहीसे देख रहा है.
जिस तरहसे लड्किया जा रही हैं लुटी,
कितनी महिला अत्याचार का शिकार हैं होती,
ये देखकर तो ये आशंका हो राही है,
क्या वोही है तु जिसने द्रौपदीकी लाज बचाई थी.
अगर दम है तुझमे तो अपना वचन निभाके दिखा,
धरती पे अधर्म बढेगा तो मै आऊंगा, ये तुनेही तो कहा था,
वरना कीस काम के ये तेरे मंदिर और तेरी पुजा,
इंसानोंके भेसमें मे बस नाम का तु खुदा....
No comments:
Post a Comment