कुछ बाते करनी है तुमसे,
जो अधुरी है अभी,
कभी फुरसतमे मिल लेना तुम,
एक मुलाकात जरुरी है अभी
न जाने तुमने क्या कहा था,
न जाने तुमने क्या सुना था,
उन बातोको सुलझाना बाकी है अभी,
कभी फुरसतमे मिल लेना तुम,
एक मुलाकात जरुरी है अभी.
बेवजह रीश्तोमे दरार ठीक नही,
इस तरह गुमसुम रहना ठीक नही,
बातोसे हि बात बनती है सभी,
कभी फुरसतमे मिल लेना तुम,
एक मुलाकात जरुरी है अभी.
Great GC....
ReplyDelete